25 अगस्त 2024 : राशिफल ( Horoscope )

मेष 🐐
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आज आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में मनमुटाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको अपने करीबियों से कोई भी जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आपको अपने बिजनेस में मन मुताबिक लाभ पाने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे।

वृष 🐂
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्रो में काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मिथुन 👫
आज का दिन एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। कोई पैतृक संपत्ति मिलने की आपको पूरी संभावना है। आप अपने भाई व बहनों से यदि कोई बात करें, तो उसमें कोई भी जानकारी गुप्त ना रखें, नहीं तो अधूरी जानकारी के कारण उनका कोई काम बिगड़ सकता है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देंगे।

कर्क 🦀
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सताएगी, जिसके लिए आप उनसे मिलने जा सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहने वाली है। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

सिंह 🦁
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आज आप दिन आपको मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी से काम से काम मतलब रखना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी दूसरे के मामले में बोले, तो वह आपको समस्या देगा। आप अपनी कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने से परेशान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

कन्या 👩
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे।

तुला ⚖️
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओ में इजाफा करेंगे। आपको किसी से धन उधार बहुत ही सोच विचार कर लें , नहीं तो उसे उतारने मे आपको समस्या होगी। बिजनेस में लेनदेन करते समय लिखा पढ़ी जरूर करें। इसमें आपको झूठा साबित किया जा सकता है।

वृश्चिक 🦂
आज का दिन आपके लिए किसी काम को जल्दबाजी मे करने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के काम में दिल नहीं देनी है, नहीं तो समस्याएं खड़ी हो सकती है। यदि आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दी थे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। बड़ों की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। कुछ आधुनिक विषयों की ओर आप आगे बढ़ेंगे।

धनु 🏹
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी वाणी व व्यवहार से अपने आसपास के लोगों को प्रसन्न रखेंगे। आपके बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी की ओर से आपके कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य लंबे समय बाद पूरा होगा।

मकर 🐊
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने आलस्य के चक्कर मे आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर फोकस बनाने की आवश्यकता है। परिवार में सदस्यों के साथ आप तालमेल बनाकर आगे बढे। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगी, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।

कुंभ 🍯
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में खुशी मिलती दिख रही है। आपके व्यक्तित्व में निखार आने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। अन्य लोग भी आपकी ओर आकर्षित होंगे।

मीन 🐳
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी आज कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ने से आपको खुशी होगी।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE