केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी मलबा गिरने से 3 यात्रियों की मौत, 5 घायल

रूद्रप्रयाग। रविवार सुबह, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक भयानक हादसा हो गया, जिसमें 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। यह हादसा चिरबासा क्षेत्र में हुआ, जहां पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में मारे गए तीर्थयात्रियों की पहचान किशोर अरुण पराटे (31), नागपुर महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले (24), जालना महाराष्ट्र और अनुराग बिष्ट, तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। घायलों में से दो यात्रियों का संबंध भी महाराष्ट्र से बताया जा रहा है। सभी घायलों को उपचार के लिए गौरीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रजवार ने बताया कि राहत कार्य जारी है और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

– टीम न्यूज़ अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE