पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, कई मजदूर झुलसे, लाखों का सामान खाक!!

मुरादाबाद,यूपी। मुरादाबाद में थाना कांठ क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से काम करने वाले महिला व पुरुष मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पातल मै भर्ती करवाया गया है। फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान भी जल कर ख़ाख़ हो गया। आग की सूचना मिलते ही, एसडीएम, थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही फैक्ट्री कर्मियों ने आग बुझा ली थी। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना कांठ के बड़ौदा वीरान गांव के जंगल में रेशमा परवीन पत्नी मोहम्मद साजिद निवासी मोहल्ला पटेगंज थाना कांठ के नाम से पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस है। गुरुवार को पटाखा फैक्ट्री में महिला, पुरुष मजदूर सुतली बम बनाने का कार्य कर रहे थे। तभी 11 बजे के बाद पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये का सुतली बम एवं अन्य सामान राख हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और फैक्ट्री में काम कर रहे उस्मान पुत्र बाबू 45 वर्ष पटेगंज, राकेश कुमार पुत्र मोतीराम 46 वर्ष पट्टीवाला, अमन निवासी पटेगंज गंभीर रूप से झुलस गए।

वहीं, प्रिया पुत्री राकेश कुमार, रेनू पत्नी कुलवंत, सोनी पत्नी दिलीप कुमार ग्राम महमूदपुर माफी सहित कई महिलाएं व पुरुष भी झुलस गए। हादसे के बाद फैक्ट्री स्वामी ने सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम अजय मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक साजिद को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE