Bareilly News: गैर मर्दों से संबंध बनाने का पति ने डाला दबाब, विरोध करने पर महिला की पिटाई

बरेली,यूपी। उत्तरप्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बारादरी क्षेत्र निवासी महिला के पति ने मुंबई ले जा कर पांच लोगों से जबरदस्ती शारीरक समबन्ध बनाने का दबाब डाला विरोध करने पर महिला संग पति ने मार पीट कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही कर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला के मुताबिक उसकी शादी 11 महीने पहले मोहनपुर कैंट निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। कई बार दोनों पक्षों में समझौता भी कराया गया। आरोप है कि पति उसे नौकरी करने के बहाने साथ में मुंबई ले गया। वहां पति अक्सर पांच लोगों को कमरे पर लाने लगा और उसपर सभी से संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब विरोध किया तो मारपीट की। वह अपने मायके में आ गई। 8 सितंबर को पति, सास और एक किन्नर उसके घर में घुस गए और मारपीट की। तीनों ने लूट की भी कोशिश की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE