UP News: बाल्मीकि समाज के लोगों ने दी सामूहिक पलायन की चेतावनी, जानें क्या है वजह ?

शामली,यूपी। उत्तरप्रदेश के शामली में बाल्मीकि समाज का सामूहिक पलायन की चेतवानी का मामला सामने आया है। उन्होंने सामूहिक पलायन करने की चेतावनी दी है। इसी क्षेत्र के चौसाना थाना क्षेत्र में गाँव समाज की भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने और जमीन पर दुसरे संप्रदाय के लोगों के द्वारा कब्जे के प्रयास का विरोध करने के साथ सामूहिक पलायन की चेतवानी का निर्णय लिया।

चौसाना गांव के बाल्मिकी समाज के लोगों ने घरों पर सामूहिक पलायन, सारे मकान बिकाऊ हैं लिख दिया है। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। सभी ने कहा कि जल्द ही वह पलायन कर यहां से चले जाएंगे। दरअसल, चौसाना में दो संप्रदाय के लोगों क बीच ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण को लेकर तनातनी चल रही है। एक पक्ष निर्माण वाली भूमि पर कुआं होने का दावा करता है जबकि दूसरा पक्ष यानी बाल्मिकी समाज के लोग प्रथम पक्ष पर निर्माण रोकने व भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं।

गुरुवार को भी मामले के विरोध में बाल्मिकी समाज ने दूसरे सम्प्रदाय के लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया था। साथ ही गांव से पलायन की चेतावनी दी थी। अब समाज के लोगों ने मकानों पर ‘सामूहिक पलायन, सारे मकान बिकाऊ हैं’ लिख दिया है। कहा कि दूसरे संप्रदाय के लोगों के कारण वह जल्द ही पलायन कर लेंगे। चेतावनी देने वालों में कर्मवीर, सन्नी कुमार, अनुज कुमार, रिंकू शामिल रहे। एडीएम संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। टीम को गांव में भेजा जा रहा है।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE