क्रीड़ा भारती द्वारा MJPRU में बैडमिंटन प्रतियोगिता का 2 से 5 अक्टूबर तक होगा आयोजन

आज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे डॉ विमल भारद्वाज

बरेली,यूपी। मेजर ध्यानचन्द जयन्ती एवं खेल दिवस के उपलक्ष में विगत वर्षों की ही भाँति स्व. मेजर ध्यानचंद स्मृति खेल संगम- 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बैटमिंटन 2 से 4 अक्टूबर, टेवल-टेनिस 4 अक्टूबर, एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी. दौड़, लम्बी कूद, भाला फेंक आदि) 3 अक्टूबर को होगे, मिक्स नेट वाल 3 अक्टूबर, निशानेवाजी, 2 से 4 अक्टूबर एवं योग 5 अक्टूबर की प्रतियोगिताओं का आयोजन एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कैंपस में दिनांक 2 अक्टूबर 2024 से 5 अक्टूबर 2024 तक उपरोक्तानुसार किया जा रहा है।

यह प्रतियोगिताऐं सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के मध्य की जायेंगी। उपरोक्त खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागी किसी भी कार्य दिवस में शाम 4 बजे से 7 बजे के मध्य, एम.जे.पी. रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कैंपस में श्री धर्मेंद्र शर्मा जी के पास इण्ट्री के लिए आ सकते हैं। किसी भी खेल के लिए आनलाइन इण्ट्री गूगल फार्म भरकर भी करा सकते हैं अथवा मो. नम्बर 9411006565 पर भी वाट्सएप द्वारा इण्ट्री करा सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों को मैडल एवं सर्टिफिकेट आदि देकर सम्मानित किया जाएगा।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE