Bareilly news: कलेक्ट्रेट पर मनाई गयी बापू जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

बरेली,यूपी। बुधवार 2 अक्टूबर के दिन देश के दो-दो महापुरुषों का जन्म हुआ था, जिसमें “जय जवान जय किसान” का नारा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और “सत्य अहिंसा” के रास्ते पर चलकर अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर करने महात्मा गांधी का जन्म आज ही के दिन हुआ था। दोनों महापुरुषों की जयंती को बरेली के कलेक्ट्रेट में धूमधाम से बनाया गई।

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1969 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था, महात्मा गांधी ने अपने पूरे जीवन को देश के नाम कर दिया। उन्होंने अंग्रेजों को “सत्य ,अहिंसा” के राह पर चलकर झुकने पर मजबूर कर दिया था। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था, उन्होंने “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था लाल बहादुर शास्त्री देश के द्वितीय है प्रधानमंत्री रहे। दोनों महापुरुषों का देश के लिए अभूतपूर्व योगदान है।

आज इन्हीं दोनों महापुरुषों की जयंती को बरेली के कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाया गया इस दौरान कोलेट्रेट परिसर में सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया और झांकियां तथा राष्ट्रगान गाए गए।

इस दौरान जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का हमारे देश में बहुत बड़ा योगदान रहा है। जहां महात्मा गांधी ने “सत्य अहिंसा” का नारा दिया और सत्य अहिंसा के राह पर चलकर देश को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर कर दिया। वही लाल बहादुर शास्त्री जो कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे उनका भी देश के लिए अभूतपूर्व योगदान रहा है उन्होंने “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था। आज पूरे दिन महात्मा गांधी की याद में शहर के कई जगहों पर प्रोग्राम किया जा रहे हैं,जिसमें कहीं भोजन वितरित किया जा रहा है तो कहीं वस्त्रो का वितरण किया जा रहा है, सभी लोग अपने-अपने तरीकों से महात्मा गांधी की याद में जयंती को मना रहे हैं। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ल , एडीएम सिटी सौरभ दुवे , एडीएम प्रशासन दिनेश ,एडीएम एफ आर संतोष बहादुर सिंह , शिवेंद्र गुप्ता , कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE