23 अगस्त पुण्यतिथि पर विशेष : इंग्लिश चैनल पार करने बाली पहली भारतीय तैराक आरती साहा

आरती साहा भारत तथा एशिया की ऐसी पहली महिला तैराक जिसने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था। ऐसा कर उन्होने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया । बे भारत की सुप्रसिद्ध महिला तैराक रहीं।
आरती साहा का जन्म 24 सितम्बर, सन 1940 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनका सम्बंध एक साधारण बंगाली हिन्दू परिवार से था। उनका पूरा नाम आरती साहा गुप्ता है। उनके पिता का नाम पंचुगोपाल साहा था। जब आरती ढाई साल की थीं, तभी उनकी माता का देहान्त हो गया। उनके बड़े भाई छोटी बहन भारती को मामा के यहाँ रखा गया, जबकि आरती अपनी दादी के पास रहीं।
आरती साहा की तैराकी प्रतिभा को सचिन नाग ने पहचाना और उसे तराशने का काम शुरू किया। साल 1949 में आरती ने अखिल भारतीय रिकॉर्ड सहित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं को जीता। उन्होंने साल 1952 में हेलसिंकी ओलंपिक में भी भाग लिया।
आरती साहा भारत तथा एशिया की ऐसी पहली महिला तैराक जिसने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया था।
आरती साहा ने यह करनामा 29 सितम्बर, 1959 में कर दिखाया था और उनको “हिंदुस्तानी जलपरी” कहा जाता है।
1960 में आरती साहा को ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया। ‘पद्मश्री’ प्राप्त करने वाली वे पहली भारतीय महिला खिलाडी थीं।
भारतीय डाक ने भी उनके जीवन से महिलाओं को प्रेरित करने के लिए 1998 में एक डाक टिकट जारी किया था।
आरती साहा का निधन 23 अगस्त, 1994 को पश्चिम बंगाल में हुआ। उनकी मौत की वजह पीलिया को माना जाता है, लेकिन मौत से पहले वे अपने जीवन को अपनी उपलब्धियों से अमर बना चुकी थीं।

साभार – सुरेश बाबू मिश्रा
साहित्य भूषण

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE