अखिल भारतीय साहित्यकार संघ ने मनाई चंद्रशेखर आजाद जयंती

बरेली। अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती आई एम ए भवन बरेली में अखिल भारतीय साहित्यकार संघ द्वारा धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम में अखिल भारतीय साहित्यकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने पंडित चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय साहित्यकार संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी कुवर विश्वजीत सिंह ‘निर्भय’ मिलन कुमार ‘मिलन’ राजीव गोस्वामी एवं कमलकांत श्रीवास्तव ने चंद्रशेखर आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे। बरेली जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार श्री राम मूर्ति गौतम गगन जी का आजाद जयंती पर सारस्वत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उमेश त्रिगुणायक,गजल राज, बिंदु सक्सेना रामकुमार भारद्वाज ‘अफरोज’ राम प्रकाश सिंह ‘ओज’ अभिषेक अग्निहोत्री, ध्रुव यादव, लव कुश यादव, डॉ प्रणव गौतम, अश्विनी कुमार तन्हा, पंडित मेघावृत शास्त्री, सत्यवती सिंह ‘सत्या’ रितेश साहनी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को काव्यांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र प्रताप गंगवार जी ने युवाओं से चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। आजाद जयंती पर नरेंद्र पाल राम रतन शर्मा, हरिओम गौतम, कृष्ण अवतार गौतम, पंकज सिंह, राजेंद्र कुमार विक्रम, प्रकाश निर्मल, राकेश, शैलेंद्र तिवारी, डॉक्टर आरसी पांडे, सुरेश ठाकुर, प्रताप मौर्य आदि लोगों की उपस्थिति रही।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE