बरेली नाथ नगरी परिक्रमा यात्रा

बरेली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन मास में मंगलवार को प्रातः 06:00 बजे त्रिमूर्ति चौराहा, संजयनगर से चार बसों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे को मुख्य अतिथि एन के पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा समाजसेवी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जत्था श्री झंडा वाला मंदिर, हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, साईं मंदिर, अलखनाथ मंदिर, भैरो नाथ मंदिर, मणिनाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, बाला जी मंदिर, गोपालसिद्ध मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, श्री वैष्णो माता मंदिर, पिपलेश्वरनाथ मंदिर होते हुए संजय नगर चौराहे पर समापन हुआ। इस यात्रा में मुख्य रूप से लोकमन चरण उर्फ भोले भाई पटेल, अंकित पटेल, अमन राठौर, सुशीला देवी, रामकिशोर, जमुना देवी, महेश पटेल, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE