Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत, पति फरार, गले पर मिले पुलिस को निशान

बरेली,भोजीपुरा। उत्तरप्रदेश के जिला बरेली के क्षेत्र भोजीपुरा एक की संदिग्ध हालातों में मौत का मामला सामने आया है। महिला सायमा (21) ने करीब 2 साल पहले अनीश उर्फ राजू अंसारी से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। तभी से दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद था।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
महिला का करीब 7 माह का बेटा भी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सायमा पठान के पिता की भी मौत हो चुकी है। परिवार में विधवा मां और बहन के अलावा कोई नहीं है। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के बाद से महिला का पति अनीस अंसारी मौके से फरार है। इंस्पेक्टर भोजीपुरा ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक की टीम जांच कर रही है। मायके पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर कार्रवाई पुलिस कर रही है।

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जांच
मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि घर में फांसी लगाकर जान दी है। गले पर निशान भी मिले हैं। 2 साल पहले शादी हुई थी। काफी दिन से पति व अन्य ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर कार्रवाई पुलिस कर रही है।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE