कान्हा गौशाला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया गौ पूजन

आंवला, बरेली। आँवला से विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आँवला नगर पालिका स्थित कान्हा गौशाला में जाकर जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गायों को मिठाई व केले और फूल माला पहनकर गौ पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बोलते हुए कहा कि गाय हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह हमारे धर्म से हमें जोड़ने में सहायक होती हैं। भगवान श्री कृष्ण जिनका आज के दिन जन्म हुआ था वह भी गायों को बहुत पसंद करते थे और गाय चराने जाया करते थे। सभी ग्वाल बाल गाय के दूध से बना माखन खाते थे। इसलिए सनातन धर्म में गायों को देवी का दर्जा भी दिया गया है और हम हिंदू समाज के लोग गाय को माता मानते हैं। इसलिए जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हमने गौ पूजन किया है। और सभी से अपील करते हैं कि कृपया सभी लोग गायों का अपनी क्षमता के अनुसार पालन अवश्य करें।

गौपालन के लिए सरकार प्रोत्साहन दे रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को उपजिलाधिकारी एन राम के साथ नगरपालिका अध्यक्ष आबिद अली ने गुलदस्ता भेंट किया कान्हा गौशाला में इस मौके पर, डॉ प्रशांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली, वेद प्रकाश यादव, ब्लॉक प्रमुख पति मित्र पाल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना, प्रभाकर शर्मा, मधुसूदन सिंह, रामवीर प्रजापति, राम बहादुर प्रजापति, देवेंद्र कुमार, कृष्ण पाल कश्यप, राम मूर्ति सिंह, रामनिवास मौर्या, मनोज मौर्य, राधेश्याम मौर्य, जितेंद्र मौर्य,सुखलाल कश्यप, जितेंद्र चंद्र, मोहम्मद खालिद, सियाराम एडवोकेट, शिव दयाल एडवोकेट, सुनील श्रीवास्तव, राजपाल मौर्य, सुनील गुप्ता, रजत राज प्रेमी, प्रिंस शर्मा, हरीश चौहान, ठाकुर धर्मपाल सिंह,डॉक्टर इंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह व महिला मोर्चा से बीना, रस्तोगी, मीना मौर्य,प्रियंका सक्सेना, कुसुम,नैना पाल, उषा सतीजा रहीं। एसडीएम एन राम ईओ जितेंद्र कुमार, लालाराम मौर्य, रंजीत मौर्य, दीपक चंद्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा कन गांव के ग्राम प्रधान आरडी मथुरिया व कटसारी के प्रधान सूरजपाल के साथ दिनेश कुमार, प्रदीप सिंह, भंवर पाल समेत तमाम ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का फूल माला पहनकर स्वागत किया।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE