कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया

बरेली : उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को बरेली कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा।


उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिवेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी 22 सूत्रीय मांगे हैं, जिनमें 7 ऐसी मांगे हैं जिनकी संतुति होने के बाद भी सरकार ने लंबे समय से शासनादेश जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती चली जा रही है एक-एक कर्मचारी पर चार-चार लोगो का कार्य है, लगातार कर्मचारी बीमार होते चले जा रहे हैं और नई भर्ती नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यह एक दिवसीय धरना है, यदि इस धरने के उपरांत उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी 18 सितंबर को पूरे प्रदेश के कलेक्ट्रेट कर्मचारी गांधी प्रतिमा लखनऊ में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE