डीएम रविन्द्र कुमार ने खमरिया बांध का किया निरीक्षण

बरेली, शीशगढ़। पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार द्वारा बनाये गये खमरिया स्थित बैगुल नदी बांध पर पहुंचकर बांध क्षेत्र का पूरा निरीक्षण किया। और बांध पर मौजूद ग्रामीणों से तमाम समस्याओं की जानकारी कर संबंधित विभाग के कर्मचारियों से समस्याओं को अति शीघ्र दूर करने के आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। और पौधारोपण का कार्य भी किया। रविवार को दोपहर में के डीएम रविन्द्र कुमार और तहसील बहेड़ी के एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के आग्रह पर बांध क्षेत्र पर पहुंचकर बांध क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त डीएम ने बांध क्षेत्र पर मौजूद सभी किसानों से कांबड़ियों द्वारा कांबड़ लेने को जाने वाले रास्तों, खमरिया स्थित गौशाला, बिजली की समस्या, बाढ़ की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। तब ग्रामीणों ने सर्वप्रथम बांध से मानपुर बहेड़ी हाईबे रोड को जाने वाली सड़क की समस्या के बारे में बताया। तब डीएम ने पीडब्लू डी के जेई को तत्काल दस दिन के अन्दर सड़क को बनवाने के निर्देश दिये। और खमरिया गौशाला में अतिरिक्त सैड बनबाने के कर्मचारियों को निर्देश दिये। और विजली कर्मचारियों को इस भीषण गर्मी में विजली की व्यवस्था को सुधारने को कहा। इसके बाद बांध क्षेत्र पर पौधारोपण का कार्य किया। इस मौके पर वेदप्रकाश कश्यप, किसान मजदूर संगठन के बलवीर सिंह गंगवार, चौधरी विजयपाल सिंह, ठाकुर कृष्णपाल सिंह, शंकर सिंह, रमेश सिंह, आसिफ अहमद, त्रिलोचन भट्ट, नसीम अहमद, रामचरन लाल मौर्य, तृप्ति कौर बरार, सिमरन कपूर बरार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE