हलाला से लगता है डर !! फारिया से दुर्गा बन किया प्रेमी से विवाह

बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव खजुरिया संपत मे बदायूं निवासी युवती ने धर्मपरिवर्तन कर मंदिर में युवक से शादी कर ली। उसने फारिया से अपना नाम बदलकर दुर्गा रख लिया। युवती ने बताया कि उसने हलाला के डर से धर्म परिवर्तन कर शादी की है। गांव की मढ़ी के महंत योगी सरोज नाथ ने विवाह कराया। फारिया ने बताया दोनों 13 साल से बदायूं के कांशीराम सरकारी आवास कॉलोनी में रह रहे थे

कुछ समय तक दोनों ने एक साथ स्कूल में पढ़ाई भी की थी। दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग पांच साल से चल रहा था। जब इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। इसके अलावा दूसरी जगह शादी करने जा रहे थे। इसकी वजह से दोनों ने वाराणसी के एक मंदिर में जाकर शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी कर ली। दिनेश ने बताया उसके घर वाले अब इस शादी के खिलाफ नही है लेकिन फारिया के परिवार वाले अभी खिलाफ है। शनिवार को उसने फारिया का धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम दुर्गा देवी रखा है। खजुरिया संपत मढ़ी के महंत योगी सरोज नाथ ने बताया दोनों युवक- युवती उनके पास आए थे। दोनों ने अपना परिचय दिया और शादी का कोर्ट से मिला प्रमाण पत्र भी दिखाया। उसके बाद युवती की मर्जी से उसका धर्म परिवर्तन कराया।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE