बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 साल की उम्र में निधन, राजनितिक जगत में शोक की लहर

कोलकाता। गुरूवार को बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें अपने कोलकाता स्थित आवास में सुबह 08:00 बजे अंतिम सांस ली। लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में भी कई प्रकार की दिकत्तों का सामना करना पड़ रहा था। जिसक कारण वह अस्पताल भी भर्ती भी हुए थे। राजनितिक जगत में उनके निधन की बजह से शोक का माहौल है। उनकी मौत की पुष्टि उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य की है। बंगाल में वाम मोर्चा के 34 साल के शासन के दौरान बुद्धदेव भट्टाचार्य दूसरे और आखिरी सीपीएम मुख्यमंत्री थे। माकपा नेता वर्ष 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। भट्टाचार्य ने 2015 में सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया था और 2018 में पार्टी के राज्य सचिवालय की सदस्यता भी छोड़ दी थी।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE