06 अगस्त 2024 : आज का राशिफल

मेष 🐐
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की किसी नए विषय के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको बिजनेस की योजनाओं में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने निजी कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। आपने यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

वृष 🐂
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। आपके मन में भाईचारे की भावना बनी रहेगी। प्रेम व सहयोग से आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आमदनी को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वास्थ्य समझ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है

मिथुन 👫
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आप आत्म विश्वास से भरपूर रहने के कारण कामों में व्यस्त रहेंगे। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको खुशी देंगी। आप किसी सहयोगी से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी नए घर, मकान, दुकान आदि से जुड़ा दि कोई मुद्दा विवादित चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ जाएगा।

कर्क 🦀
आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी संतान आपसे किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। आप उनके मन में चल रही उलझन को जानने की कोशिश करें। आप माता-पिता से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें।

सिंह 🦁
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको पारंपरिक कार्य में उलझे रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपनी सेहत की वजह से भी परेशान रहेंगे। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी।

कन्या 👩
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप कोई भी जोखिम भरा काम ना करें। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिन्हें पूरा करने में उन्हें आसानी होगी। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के पूरी संभावना है।

तुला ⚖️
आज का दिन आपके लिए या लाभदायक रहने वाला है। आपको आय के कुछ नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आप आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने खर्च को भी बढ़ा सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे। आप अपने विरोधियों से अपने मन की बात को कह सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।

वृश्चिक 🦂
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों में सोच समझ आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। व्यापार के किसी काम को कल पर न टालें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आप यदि अपने भाइयों से कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेंगी, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

धनु 🏹
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को सोच समझ कर काम करना होगा। आपको अपने काम में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि किसी से धन उधार लिया, तो इसे उतारने में उन्हें समस्या होगी। आप कार्यक्षेत्र में किसी से बहस बाजी में ना पड़ें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मकर 🐊
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी नई जमीन, वाहन, मकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी आपको जीत अवश्य मिलेगी। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

कुंभ 🍯
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान देना होगा। भाई व बहनों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होती दिख रही है। आपको कोई बड़ा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी।

मीन 🐳
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो हो सकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE