हरियाली तीज में चूड़ी पिन चेन में मीरा मोहन रही प्रथम

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना एवं महिला जिलाध्यक्ष मीरा मोहन की अध्यक्षता में हरियाली तीज का कार्यक्रम संस्था की सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने बड़े ही धूमधाम एवं उल्लास से मीरा मोहन के निवास स्थान पर मनाया। सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में थी। नेहा सक्सेना ने सफल संचालन किया। मधुबाला, अरूणा सिन्हा, मधु लता सक्सेना, चित्रा जौहरी ने सावन गीत गाये एवं बच्चों ने डंस किया।

चूड़ी पिन चेन में मीरा मोहन प्रथम रही। अरुणा सिन्हा ने कई सारे पुरुस्कार अपने नाम किये। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने हरियाली तीज़ का महत्व एवं अर्थ बताया उन्होंने कहा आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में माह सावन में ही निकलते मनाया जाता है। चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। इस अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं, लोकगीत गाती हैं और आनन्द मनाती हैं। कार्यक्रम में बहुत सारे गेम महिलाओं के लिये थे, और खूब धमाल मचाया, धुनों पर आनंद लिया एवं डांस किया।

तीजो के कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष मीरा मोहन, महिला जिला महासचिव सुनीता सक्सेना, रजनी सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना, डॉ रीति खरे, लता सक्सेना, मंजू लता, चित्रा जौहरी, प्रीति सक्सेना, कल्पना सक्सेना, डॉ मीनाक्षी चंद्रा, शालू सक्सेना, गरिमा सक्सेना, प्रीती, नेहा जौहरी,उषा मोहन, शशि वाला सक्सेना, अनीता मुकेश, अंशिका मोहन, नीतू, सुभी, मुकेश सक्सेना, सुरेन्द्र वीनू सिन्हा, अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, अनिमेष सक्सेना, राजेश सक्सेना, आदि शामिल हुए। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट कर कार्यकम समाप्ति की घोषणा की।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE