ओए निगाहें नीची कर!! पीछे हट!! – विधायक संजीव अग्रवाल ज्ञापन देने के दौरान दरोगा पर भड़के

बरेली,यूपी। भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक दरोगा को हड़काते दिख रहे हैं। कैंट विधानसभा से भाजपा विधायक ने दरोगा को नजरें नीची रखेने की हिदायत दे डाली। विधायक का यह रूप देख मौजूद लोग हैरानी में पड़ गए।

जानें पूरा मामला
बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्त्याचारों को लेकर कैंट भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ हाँथ में तिरंगा लिए। कलेक्ट्रेट ऑफिस पर ज्ञापन सौंपने पहुँचने थे। ज्ञापन देने के देने के दौरान फोटो खिंचाने की होड़ में आगे पीछे होने लगे। इस बीच उनके समर्थक जो राष्ट्रीय ध्वज लेकर आए थे वो नीचे झुका तो दरोगा उसे ठीक करने लगे। इस पर विधायक ने उनसे पीछे हटने को कहा। फिर क्या था विधायक दरोगा से कहने लगे कि ‘निगाह संभालकर, निगाह टेड़ी मत करो। तू मुझे आंखें दिखा रहा है, निगाह नीचे कर।’ विधायक ने मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट से भी दरोगा को हटाने के लिए कहा। विधायक का आरोप था कि दरोगा मुझे आंखे दिखा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE