Paris Olympic 2024 : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिआ पुरुष हॉकी में ऑस्ट्रेलिआ को भरता ने 52 वर्षों बाद हराया

Olympic Games Paris 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक 2024 के अपने अंतिम पुरुष हॉकी पूल बी मैच में 3-2 से हराकर 52 साल में पहली बार ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 1972 ओलंपिक के बाद यह पहली बार है कि भारत ने चार साल के महाकुंभ में हॉकी में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारत के लिए अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह (2) ने गोल किए जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस क्रेग और ब्लेक गोवर्स ने गोल किए। इस जीत से अब भारत (10 अंक, 5 मैच) पूल बी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। बेल्जियम पूल में शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ की, अर्जेंटीना के खिलाफ ड्रॉ खेला और फिर आयरलैंड को हराया।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE