परशुराम सेना ने सारनाथ परिक्रमा के साथ किया जलाभिषेक

बरेली । परशुराम सेना बरेली द्वारा सारनाथ परिक्रमा व जलाभिषेक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। समस्त परशुराम सैनिक व पदाधिकारीगण परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में प्रातः 11:00 बजे सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्र हुए यहां से समस्त परशुराम सैनिक मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, ट्राला आदि वाहनों के साथ सर्वप्रथम मणिनाथ मंदिर में पहुंचकर जल अभिषेक किया गया उसके बाद जयकारा वीर बजरंगी हर हर महादेव के जय घोष वह धार्मिक गाने बाजो के साथ, तपेश्वर नाथ मंदिर, कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर, व पशुपतिनाथ मंदिर में जल अभिषेक कर बनखंडी नाथ मंदिर व त्रिवटीनाथ मंदिर में जल अभिषेक किया गया तत्पश्चात , कोतवाली, साहूकारा होते हुए अलखनाथ मंदिर पहुंचे विभिन्न रास्तों में व्यापारीयों, विभिन्न संगठनों व हिंदू समाज के लोगों द्वारा परशुराम सेना की भव्य परिक्रमा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया परशुराम सेना द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। मुख्य रूप से शामिल महिला मोर्चा अध्यक्ष माला गुप्ता एडवोकेट जयपाल कश्यप अमित गुप्ता प्रदीप गुप्ता आशीष सिंह राज गुप्ता मनोज कुमार प्रज्ञान गुप्ता राजेश कुमार कमल गुप्ता शिखर अग्रवाल सोनेलाल शुक्ला विशाल भोला विनय कुमार सरोज गुप्ता सावित्री देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE