राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने के लिए पीएम मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा के लिए मॉस्को पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए मॉस्को पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रूस के प्रथम डिप्टी पीएम डेनिस मंटुरोव ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्राइवेट डिनर पर पीएम की मेजबानी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे हैं। यहां पीएम रूसी राष्ट्रपति के साथ 22वें रूस-भारत वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत की भी उम्मीद है। मॉस्को एयरपोर्ट पर पीएम का रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया। रूस में पीएम मोदी के तमाम कार्यक्रमों पर अपडेट के लिए बने रहिए इसी पेज पर। पीएम मोदी की रूस यात्रा का पहला दिन, पढ़ें सभी बड़े अपडेट्स: पीएम नरेंद्र मोदी के मॉस्को पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। बच्चों ने तिरंगा के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कई लोगों से हाथ भी मिलाया और उनके स्वागत में मौजूद लोगों को पीएम ने संबोधित भी किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस पहुंचने के बाद अपडेट दिया है कि वह मॉस्को पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, “मॉस्को में लैंड किया। हमारे देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं, खासकर आपसी सहयोग के क्षेत्रों में। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत फायदा होगा।”

प्रधानमंत्री मोदी मॉस्को में हैं। एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद वह होटल पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री के स्वागत में रूसी आर्टिस्ट ने डांस किया। इस दौरान रूसी डिप्टी पीएम भी मौजूद रहे। रूस के मॉस्को में रूसी आर्टिस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में हिंदी गानों पर डांस किया। प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे हैं।

मॉस्को में उस होटल के बाहर एक कटआउट लगाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हाथ मिलाते दिखाया गया है। पीएम कुछ देर में यहां पहुंचने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर पूरा किया। इसके बाद वह होटल के लिए रवाना होंगे। आगमन पर पीएम मोदी का स्वागत रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने किया। वह उन उप प्रधानमंत्री से वरिष्ठ हैं जिन्होंने चीनी राष्ट्रपति की रूस यात्रा के दौरान उनकी अगवानी की थी। मंटुरोव पीएम मोदी को होटल तक लेकर जाएंगे, और वे एक ही कार में मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को एयरपोर्ट पर उतर गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां उनके स्वागत में एयरपोर्ट पर राष्ट्रगान हुआ। पीएम मोदी रूसी राष्ट्रगान के लिए खड़े रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार 5 बजे मॉस्को पहुंचे हैं। उनका विमान मॉस्को हवाई अड्डे पर लैंड किया। यहां प्रधानमंत्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पीएम को मॉस्को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। उनके लिए खास रिसेप्शन का भी प्रोग्राम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति पुतिन डिनर पर मेजबानी करेंगे। यह एक प्राइवेट डिनर होगा, जिसका पुतिन ने मॉस्को के बाहरी इलाके में हॉलिडे होम के रूप में जाने जाने वाले डाच में इंतजाम किया है।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE