पुलिस ने रुकवा दिया धर्मस्थल के निर्माण का काम, क्षेत्र में तनाव की स्थिति

बरेली,यूपी। उत्तरप्रदेश के जिला बरेली में किला क्षेत्र के मुलुकपुर में समुदाय विशेष के धर्मस्थल पर चल रहे निर्माण के कार्य को रुकवा दिया गया। बताया जा रहा है कि धर्मस्थल के निर्माण कार्य को रोकने के लिए पार्षद द्वारा पुलिस को शिकायत की गयी थी। जिस बात को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कई वर्षो से धर्मस्थल वहां पर मजूद है, और मीनार पर सिर्फ टाइल्स लगाने का कार्य किया जा रहा था। लिहाजा पुलिस ने अनुमति लेकर कार्य कराने की बात कही है।

यह घटना बरेली थाना किला क्षेत्र में मलिकपुर चमन मठिया के पास मंसूरी मस्जिद का है। स्थानीय पार्षद नीरज ने किला थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को फोन पर जानकारी दी कि धर्मस्थल में अवैध निर्माण चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। निर्माण कार्य कराने की अनुमति मांगी गई तो वहां मौजूद लोग अनुमति नहीं दिखा पाए। लिहाजा उन्हें हिदायत दी गई कि एसडीएम से अनुमति लेकर निर्माण कार्य कराया जाए। जिस पर रजामंदी बनी, और माहौल शांत हो गया। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि मस्जिद वहां पहले से मौजूद है, बिना अनुमति के टाइल्ट लगाने का कार्य चल रहा था। जिसको रुकवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो टाइल्स लगाए गए थे उन्हें भी हटाया जा रहा है।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE