बरेली। किसानों का सत्याग्रह आंदोलन आज 18वें दिन भी डॉ. हरीश गंगवार के नेतृत्व में लगातार जारी रहा। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आज आंदोलनकारी किसान अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराने एवं एडिशनल कमिश्नर प्रीति जायसवाल को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। किसानों का कहना है कि वे पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाना चाहते थे। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने पुलिस के रवैये पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और ज्ञापन देने का संवैधानिक अधिकार है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने जा रहे किसानों को रोकना अनुचित है।
कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने प्रशासन से आग्रह किया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनके साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए, ताकि संवाद एवं वार्ता के माध्यम से आंदोलन का समाधान निकाला जा सके। किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। किसान जिलाध्यक्ष विपिन पटेल ने कहा कि भारतीय किसान संगठन सत्याग्रह कर रहे किसानों को पूर्ण समर्थन देता है और किसानों की इस न्याय की लड़ाई को अंत तक लड़ा जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पंडित राज शर्मा, असलम चौधरी, मुकेश वाल्मीकि, किसान नेता रमाकांत उपाध्याय, महेंद्र पाल गंगवार, राम भरोसे पाल, कमर गनी, मोहम्मद जकी, राम रतन गंगवार, राम बाबू, प्रताप सिंह, विपिन पटेल, खेम करण पांडा, सोमपाल, ओ.पी. गंगवार, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, कमलेश ठाकुर, उल्फत कठेरिया, राकेश गंगवार, श्याम स्वरूप गुप्ता, कुंदन लाल गंगवार, सनी गंगवार, डॉ. दत्त राम, सतीश सैनी, राम भरोसे, जगदीश शरण, ठाकुर राजेश कुमार नारायण सिंह, ठाकुर राजेश कुमार सिंह, नरेश कुमार सहित अन्य किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Users Today : 19
Total Users : 1252584
Views Today : 20
Total views : 1353754