20 हजार रिश्वत लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अफसर गिरफ्तार

बरेली,यूपी। हॉस्पिटल की एनओसी के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संप्रति वैज्ञानिक सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। थाना इज्जतनगर में एंटी करप्शन ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी थाना पुलिस के लाकअप में है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

पूरा मामला ?
शहीद हुसैन किला में कल्लू मियां का तकिया 127 हुसैनबाग के रहने वाले ने अस्पताल के लिए अपना प्रमाण पत्र (NOC) बनवाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में आवेदन किया था। प्रदूषण विभाग के संप्रति वैज्ञानिक सहायक विपिन कर्णपाल ने प्रदुषण प्रमाण पत्र जारी करने से पहले उन्होंने 20 हज़ार की रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत शाहिद ने एंटी करप्शन के सीओ यशपाल सिंह से की। इसके बाद रिश्वतखोर को पकड़ने के लिये पूरा जाल बिछाया गया। सोमवार को ट्रैप टीम प्रभारी इंस्पेक्टर काशीनाथ उपाध्याय ने टीम के साथ विपिन कर्णपाल सम्प्रति वैज्ञानिक सहायक क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 20 हजार रिश्वत लेते उनके आफिस से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें काल
आरोपी विपिन कर्णपाल पुत्र केशवदत्त कर्णपाल निवासी मकान नंबर आठ एकता नगर थाना प्रेमनगर का रहने वाला है। इज्जतनगर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के तहत कार्रवाई की जा रही है। बरेली मण्डल बरेली का कोई भी पीड़ित व्यक्ति पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली के मोबाइल 9454405475 एवं प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली के मोबाइल पर 9454401653 पर सम्पर्क कर सकते हैं। भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE