रेखा मिश्रा बनी तीज क्वीन

बरेली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा(महिला प्रकोष्ठ)बरेली की ओर से रोटरी भवन में अपराह्न 5 वजे से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ लता सारस्वत, लता शर्मा,निशा शर्मा व लता दीक्षित ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सभा की महानगर अध्यक्ष आभा तिवारी ने वहुत ही मधुर स्वर में माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की वच्चियों ने भावपूर्ण सवांद से पारिवारिक सुधार की प्रस्तुति दी,सुजाता दीदी ने महिलाओं की स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजिका डॉ सुषमा दीक्षित ने प्रतियोगियों के नामों की घोषणा की।
रेखा मिश्रा को तीज क्वीन चुना गया,
रमा पाठक रनर रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता
ख्याति पांडे प्रथम
डांस प्रतियोगिता सीनियर में रेखा मिश्रा प्रथम,वर्तिका मिश्रा द्वितीय,श्रीजी तिवारी तृतीय
डांस प्रतियोगिता जूनियर में ख्याति पांडे प्रथम,अग्रिमा द्वितीय तान्या मिश्रा तृतीय रहीं। फैंसी ड्रेस
देवाशीष प्रथम सक्रियता द्वितीय कुशाग्र तृतीय रहीं।
कविता पाठ में नमः उपाध्याय को सम्मानित किया गया।
कब्बाली गायन में आशा श्रोतीय को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सौम्या शर्मा को सेना में शार्ट सर्विस कमीशन से नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनने पर उनके माता पिता राजीव शर्मा व रीता शर्मा और करुणा शर्मा को रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में एस बनने पर उनके पिता रमेश चंद्र शर्मा,माता नीरज शर्मा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मेँ सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पांडे,प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष ब्रह्मानंन्द शर्मा,जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडेय,महानगर अध्यक्ष कौशल सारस्वत के अलावा कार्यक्रम संयोजक डॉ सुषमा दीक्षित, अंजू अग्निहोत्री,आभा तिवारी, गायत्री शर्मा,कल्पना पांडेय,ममता पांडेय,रश्मि शर्मा,इंदु शर्मा,नीतू मिश्रा, रागिनी मिश्रा, नीरज शर्मा,प्रिया शर्मा,रेखा मिश्रा, गौरी मिश्रा, निति शर्मा,आशा श्रोतीय,एकता मिश्रा,राशि पाण्डे,निधि पांडे,प्रीति शर्मा,प्रिया मिश्रा,रंभा,शगुन शर्मा, पांडे,ब्रजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन मनसा मिश्रा ने किया अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंजू अग्निहोत्री ने की।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE