Salman Khan के पिता Salim Khan को बीच सड़क पर एक महिला ने धमकी दी।

News update UK:- Salman Khan के पिता Salim Khan को धमकी देने वाली महिला की पहली फोटो आई सामने, बुर्का पहने बाइक पर दिखी सवार
बीते दिन Salman Khan के पिता Salim Khan को बीच सड़क पर एक महिला ने धमकी दी। बुर्के में महिला ने उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकाया था। अब पुलिस के जांच-पड़ताल के बीच धमकी देने वाली बुर्के में नजर आई महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। महिला एक शख्स के साथ बाइक पर सवार थी।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के घर पर फायरिंग के महीनों बाद सलीम खान को धमकी मिली है। बीते दिन मॉर्निंग वॉक पर गए लेखक को एक महिला ने धमकाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। सोशल मीडिया पर उस महिला की एक तस्वीर सामने आई है।

 

हुआ यूं कि 19 सितंबर की सुबह सलीम खान मुंबई की सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने निकले। वॉक के दौरान जब वह थककर एक बेंच पर बैठ गए, तभी बाइक पर सवार एक बुर्के वाली महिला ने उन्हें धमकी दी और कहा, “लॉरेंस बिश्नोई को बुलाऊं?”

सलीम खान को धमकी देने वाली महिला सीसीटीवी में कैद
अब सोशल मीडिया पर सलीम खान को धमकी देने वाली महिला की फोटो वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि महिला ब्लैक कलर का बुर्का पहनी है और एक शख्स के साथ बाइक की बैकसीट पर बैठी है। बुर्के की वजह से महिला का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन शख्स का चेहरा साफ दिख रहा है। सीसीटीवी में कैद हुए दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि सीसीटीवी की मदद से एक की गिरफ्तारी भी हो गई है।

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE