सपा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने चुनाव के वाद अपने कार्यकर्ताओ से की बातचीत

बरेली। सपा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने मतदान के वाद अपने कार्यकर्ताओ से नेहरू युवा केंद्र मे बैठक की साथ ही उनक हौसला भी बढ़ाया। बैठक से दौरान उन्होंने कहा है कि अब ईवीएम की सुरक्षा करनी होगी जिससे की विपक्षी दल अपने मंसूबो में सफल न हो पाए।

“अब ईवीएम की चौकीदारी करनी है अब चाहे जितने भी मुक़दमे लिखगे जाएं वह अब पीछे नहीं हटने वाले” जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा।
पूर्व मंत्री तथा जिला पीलीभीत प्रत्याशी भगवत सिंह गंगवार ने कहा हम पीलीभीत , बरेली और आंवला सीट जीत रहे हैं। इस बैठक में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, असलम चौधरी, शमीम खां सुल्तानी, पार्षद राजेश अग्रवाल, रवीन्द्र यादव, नूतन शर्मा आदि मौजूद रहे। प्रवीण सिंह ऐरन सपा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी, बरेली लोकसभा क्षेत्र ने कहा बरेली की जनता का हर जगह स्नेह एवं आशीर्वाद मिला है। सभी जगह से अच्छी रिपोर्ट आयी है। हम चुनाव जीतेंगे। कार्यकर्ताओं को ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके।

 

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE