पेन्शन की बढ़ोत्तरी जब तक नहीं होती है तब तब यह आन्दोलन जारी रहेगा

बरेली । पीलीभीत ई.पी.एस. 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति, पीलीभीत की पेन्शन सम्बन्धी एक विशाल सभा स्थानीय रोडवेज प्रांगण में सम्पन्न हुई। सभा को मण्डल अध्यक्ष ए. के. अरोड़ा ने पूर्व में आन्दोलनों, सभाओं व बैठकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जबकि आर. के. शर्मा ने हम पेन्शरों की बहुत कम पेन्शन मिलने व इससे परिवार पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा को चीनी मिल के श्रमिक नेता नागेन्द्र सिंह ने कहा कि पेन्शन की बढ़ोत्तरी जब तक नहीं होती है तब तब यह आन्दोलन जारी रहेगा। सभा को मण्डल के संगठन मंत्री आर. एस. गुप्ता ने दिनांक 31 जुलाई 2024 को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर हुए विशाल धरना प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी गई। महेश अग्रवाल ने कहा कि इस मंहगाई में प्रति पेन्शनरों का जमा औसत 20,00,000/- रूपयों पर 1171/- औसत पेन्शन प्राप्त हो रही है जो उसका व्याज भी नहीं है और न ही हमारा जमा पैसा हमें व हमारे परिवार के किसी भी सदस्य को वापिस नहीं मिलेगा सरकार ने ऐसी पॉलिसी बनाई है कि वह पैसा उनका ही हो जायेगा। इसी प्रकार चीनी मिल के राकेश सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार हम पेन्शनरों की समस्याओं को प्रमुखता से हल करना चाहिए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। सभी का आभार व धन्यवाद गंगा प्रसाद लोधी द्वारा किया गया। सभा का संचालन चिरंजीव गौड़ द्वारा किया गया।

सभा में मुख्य रूप से यह लोग उपस्थित थे जो निम्न है उमेश जौहरी, पं. ओमकार नाथ, रामसिंह, केशव कुमार, राजीव पाण्डेय, पी.के. शुक्ला, रवि शुक्ला, राजेश अवस्थी, राकेश मिश्रा, रियासत हुसैन, दीनानाथ गंगवार, एस. एस. राय, मेवाराम वर्मा, वेदपाल, आदित्य शुक्ला, बृजमोहन सिंह विष्ट, दिनेश श्रीवास्तव, तोताराम, प्रदीप तिवारी, दिनेश मिश्रा, के.के. शर्मा, अली हुसैन, धर्मेन्द्र कुमार, राजेंद्र मिश्रा, सुनील गुप्ता, सनोज कुमार, मुनेद्र अवस्थी, पियूष अग्रवाल, अजय गुप्ता प्रमुख मांगे है 7500/- रूपये मासिक पेंशन, डी.ए. (मंहगाई भत्ता), पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा, ई.पी.एस. (कर्मचारी भविष्य निधि पेंशन-95) के छूटे हुए कर्मचारियों को रूपये 5000/- मासिक पेन्शन।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE