UP News: सपा के विधायक का बेटा हुआ गिरफ्तार, किशोरी की आत्महत्या के बाद से बढ़ीं मुश्किलें

भदोही,यूपी। बीते चार दिनों से पुलिस की हिरासत में रहे सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के बेटे जईम बेग को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने विधायक के बेटे को विधायक व उनकी पत्नी पर दर्ज मामले में सह अभियुक्त बनाया है। विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही पूरे जिले में चर्चाएं तेज हो गईं। विधायक आवास पर किशोरी की आत्महत्या किये जाने के बाद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग पर किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने और बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होते ही विधायक व उनकी पत्नी आवास छोड़कर लापता हो गए।

पुलिस ने आवास से उनके बेटे जईम बेग को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस उन्हें रात में छोड़े जाने का दावा कर रही थी। बीते चार दिनों से विधायक के बेटे को लेकर संस्पेस बना हुआ था। बुधवार को पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर सीधा जेल भेज दिया। विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी लगते ही पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि पूछताछ में विधायक के बेटे के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर उन्हें भी मुकदमे में शामिल किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE