महिला कुश्ती के फाइनल से पहले विनेश अयोग्य घोषित, अखिलेश ने की फ़ाइनल से पहले अयोग्य होने की जांच की मांग

नई दिल्लीOlympic Games Paris 2024 : भारत के लिए पेरिस ओलम्पिक 2024 से बुरी खबर सामने आयी है। विनेश फोगाट को 2024 पैरिस ओलम्पिक में से स्वर्ण पदक के मैच से अयोग्य घोषित कर बाहर कर दिया गया है। यह तब हुआ हुआ जब विनेश को 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में यूएसए की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ कुश्ती फाइनल से पहले कुछ ग्राम अधिक वजन पाया गया। विनेश फोगाट पहले क्वालिफायर और सेमीफाइनल दौर से पहले वजन मापदंड के भीतर थीं। लेकिन वह फ़िनल से पहले कुछ ग्राम अधिक की पायीं गयीं। और इसीलिए उन्हें फाइनल से डिसक्वालिफाई कर दिया गया है और इसलिए वह रजत पदक के लिए भी पात्र नहीं होंगी।

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले वजन कम किया
पिछले साल से, विनेश फोगाट ने न केवल अपने करियर के लिए, बल्कि अपने जीवन के लिए भी लड़ाई लड़ी है। वह पूर्व भारतीय कुश्ती संघ प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शनकारियों में से एक थीं और ओलंपिक में कुश्ती में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारत की सबसे बड़ी उम्मीद बन गईं। विनेश को पिछले साल सर्जरी से भी गुजरना पड़ा और फिर जबरदस्त वापसी की। इस सर्जरी की वजह से वह एशियाई खेलों में भी नहीं खेल पाई थीं। हालांकि, ओलंपिक बर्थ हासिल करने के लिए उन्हें अपना वजन घटाकर 50 किग्रा करना पड़ा। उन्होंने अपना पिछला ओलंपिक 53 किग्रा वर्ग में लड़ा था। चूंकि अंतिम पंघाल ने इस वर्ग के लिए क्वालिफाई किया, इसलिए विनेश को अपना वजन 50 किग्रा तक कम करना पड़ा। ऐसा माना जा रहा है कि एक ही दिन में तीन जबरदस्त मुकाबले लड़ने के बाद उन्होंने अपनी ऊर्जा वापस लाने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स और अन्य पूरक लिए, जिससे वजन बढ़ सकता है।

विभिन्न राजनेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर विनेश फोगाट का हौंसला बढ़ाया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने पीटी ऊषा से इस बारे में जानकारी मांगी है।

अखिलेश यादव ने की जांच की मांग
वहीं, सपा प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने इस पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि विनेश फोगाट के फाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

करण भूषण सिंह ने कहा- फेडरेशन करेगा विचार
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने पर भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए क्षति है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या किया जा सकता है। बता दें कि करण भूषण सिंह कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के बेटे हैं।

लोकसभा में भी उठा सवाल
वहीं, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल मुकाबले से अयोग्य ठहराने का मुद्दा बुधवार को लोकसभा में गूंजा। विपक्षी सांसदों के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री आज दोपहर 3 बजे इस मामले पर बयान देंगे।

– टीम न्यूज अपडेट यूपी

News Update Up
Author: News Update Up

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE